लखनऊ, मार्च 18 -- अयोध्या रोड को कानपुर रोड से जोड़ने वाले शहीद पथ की 41 करोड़ रुपये में मरम्मत होगी। करीब 23 किलोमीटर लंबे मार्ग पर सर्विस रोड और एप्रोच रोड को दुरुस्त किया जाएगा। वाहन चालकों की सुविधा के लिए साइनेज बोर्ड और रेलिंग भी लगाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। अयोध्या रोड से कानपुर रोड को जोड़ने वाले 23 किमी लंबे शहीद पथ की सर्विस रोड पर जगह-जगह गड्ढे हैं। कई जगह पर एक्सपेंशन ज्वाइंट भी खराब हो गये हैं। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। ऐसे में सड़क की मरम्मत नए सिरे से कराई जाएगी। साथ ही निलमथा से मेदांता अस्पताल तक करीब 700 मीटर लंबी सड़क निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा रमाबाई सर्विस रोड को ऊंचा किया जाएगा, जिससे बारिश के दौरान जलभराव न हो और सारा पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.