गिरडीह, जनवरी 3 -- सरिया, प्रतिनिधि। वगोदर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से 23 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया अनुमंडलीय अस्पताल भवन बागोडीह में तैयार होने के बावजूद पिछले आठ महीनों से शुरू नहीं हो पाया है। अप्रैल माह में ही ठेकेदार विभाग को भवन हैंडओवर कर चुका है, लेकिन अब तक डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती नहीं होने से यह अस्पताल सिर्फ शो-पीस बनकर रह गया है। बताया जाता है कि यह अत्याधुनिक अनुमंडलीय अस्पताल भवन बनकर पूरी तरह तैयार है। अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए ओपीडी, आईपीडी, ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति कक्ष, दंत चिकित्सा विभाग, जांच प्रयोगशाला, ऑक्सीजन सपोर्ट, वार्ड, ब्लड बैंक सहित अन्य जरुरी संसाधन लगाए जा चुके हैं। भवन निर्माण के साथ-साथ मशीनों का इंस्टॉलेशन और फर्नीचर का काम भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.