मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार तड़के अनुशासन, संकल्प और शारीरिक क्षमता की कड़ी परीक्षा देखने को मिली। सेनानायक आइपीएस अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित पांच किलोमीटर क्रास कंट्री दौड़ में रिक्रूट आरक्षी आशू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रशिक्षण निदेशालय से प्राप्त पाठ्यक्रम के तहत नौ माह के रिक्रूट आरक्षी नागरिक पुलिस प्रशिक्षण में शामिल इस दौड़ का आयोजन सुबह 5:30 बजे 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से एशियन विवेकानंद अस्पताल तक कराया गया। प्रतियोगिता में कुल 409 रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनुशासित ढंग से दौड़ को पूरा किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा और ठंडे मौसम के बीच रिक्रूट आशू दौड़ में विजेता बने। द्वितीय स्थान पर रिक्रूट आरक्षी पारस चौहान रहे, जबकि त...