लातेहार, जनवरी 31 -- लातेहार,प्रतिनिधि। लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 23वीं झारखंड राज्य सब जूनियर बालक बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रोजेक्ट डायरेक्टर आईटीडीए प्रवीण कुमार गगराई ने किया। मौके पर डीएसपी मुख्यालय संजीव मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, कार्यपालक अभियंता प्रदीप सिंह, झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन के महासचिव उत्तम राज, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक रेफरी संजय कुमार, राष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार ठाकुर, अमन कुमार, धनरंजन शर्मा, कांजीलाल आरगु, आनंद सिंह, रविंद्र उरांव, बसंत नायक, लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन के संरक्षक राजेश चंद्र पांडेय, नरेश प्रसाद गुप्ता, अशोक सिंह जडेजा, चेयरमैन जय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, अध्यक्ष रंजीत पांडेय, सचिव प्रवीण म...