काशीपुर, जनवरी 10 -- जसपुर। किसान एवं राइस मिलर्स की बैठक में दोनों में आपसी सहमति बन गई है। सोमवार से मिलर्स किसानों के खातों में रकम डालेंगे। शनिवार को मंडी समिति सभागार में आयोजित बैठक में मिलर्स से किसानों की पीड़ा बयां की। कहा कि किसानों को भुगतान न मिल पाने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उनकी रकम जल्द दी जाए। किसानों ने कहा कि ऑफलाइन धान जिसकी 6 आर नहीं कट पाई थी,उस धान को किसानों ने राइस मिलों में डाला था। उस धान की कीमत बाजपुर की भांति 2280 रुपये प्रति कुंतल की दर से 12 जनवरी से मिलर्स, किसानों के खाते में डालें। इस बात पर किसानों एवं मिलर्स के बीच सहमति बन गई। यहॉ मनोज कांबोज, निकेश अग्रवाल, मो. आकिल, शीतल सिंह, प्रेम सहोता, अमन प्रीत सिंह, विकास छाबड़ा, सौरभ मित्तल, देवकी नंदन, फखरुद्दीन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...