गंगापार, फरवरी 10 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा ब्लॉक के सीएचसी रामनगर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का आयोजन 10 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। शुभारंभ मंगलवार को सीएचसी रामनगर के अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने दवा खिलाकर किया गया। वहीं विभिन्न ग्राम पंचायतों में संबंधित जनप्रतिनिधियों ने उद्घाटन कर अभियान की शुरुआत की। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक आशीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभियान के तहत कुल 228 टीमें घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगी। अभियान को सफल बनाने के लिए 44 सुपरवाइजरों की भी तैनाती की गई है, जो फील्ड में टीमों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा फील्ड में आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) भी मौजूद रहेगी, जो आवश्यकता पड़ने पर टीमों को तकनीकी एवं चिकित्सकीय सहयोग प्रदान करेगी। प्रत्येक टीम में एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.