उरई, फरवरी 21 -- कालपी, संवाददाता। बिजली बिल राहत योजना 2025-26 का महा कैम्प का आयोजन उपखण्ड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। 25 फीसदी से ज्यादा बकायेदार उपभोक्ता अभी तक लाभान्वित हो चुके हैं। उपखण्ड कार्यालय कालपी के परिसर में आयोजित महाकैम्प शुरू हुआ। शिविर में अवर अभियंता सत्य प्रकाश ने बताया कि घरेलू एवं छोटी दुकानों के मूल बकाये में 25 प्रतिशत एवं ब्याज में सौ प्रतिशत तक की छूट योजना के अंतर्गत प्रदान कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 से योजना शुरू हुई है तथा 28 फरवरी तक ओटीएस योजना चलाई जा रही है। अवर अभियंता ने बताया कि उपखंड क्षेत्र के 9307 बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि 31 मार्च 2025 तक बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना के दायरे में ...