सिमडेगा, मई 17 -- सिमडेगा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इन दिनों विभिन्न गांवों के सैकड़ों एकड़ खेत में गरमा धान के पौधे लहलहा रहे हैं। धान की अच्छी पैदावार होता देख किसान भी खेती में रूचि ले रहे हैं। विभाग द्वारा गरमा धान की खेती के लिए सुविधा बढ़ाए जाने के बाद जिले में गरमा धान की खेती में भी बढ़ोत्तरी हुई है। अब काफी संख्या में किसान साल में दो बार धान की खेती कर आर्थिक रुप से मजबूत हो रहे हैं। वहीं खेती से कई लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। विभाग के अनुसार गरमा धान की खेती जिले के 227 हेक्टेयर में की जाती है। जिले के लगभग सभी प्रखंडों में गरमा धान की खेती की जाती है। गरमा धान की खेती करने में बानो के लोग सबसे आगे हैं। बानो के किसान लगभग 56 हेक्टेयर जमीन में गरमा धान की खेती करते हैं। जबकि सबसे कम बोलबा में गरमा धान की खेती होती है। बांसजोर म...