जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में 224 चौकीदारों को नियुक्ति पत्र का वितरण 9 अप्रैल को टाउन हॉल में किया जाएगा। उन्हें नियुक्ति पत्र स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन सौंपेंगे। वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। उनके अलावा जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, समीर कुमार मोहंती और पूर्णिमा साहू को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उपायुक्त की ओर से भेजे गये आमंत्रण पत्र का वितरण शुरू कर दिया गया है। अगले 8 दिनों के भीतर करीब पांच सौ पदों पर नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाने वाला है। इनमें करीब तीन सौ स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.