कौशाम्बी, मार्च 9 -- अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले में सकुशल संपन्न हुई। पंजीकृत 2940 के सापेक्ष 2225 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 715 गैरहाजिर रहे। किसी भी केंद्र से अव्यवस्था की खबर सामने नहीं आई है। बीएसए ने सुचिता पूर्ण तरीके से परीक्षा कराए जाने का दावा किया है। अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा में कक्षा छह के लिए 1270 तो कक्षा नौ के लिए 955 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। छठवीं के 441 तथा नौवीं के 274 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जनपद के 11 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन पहली पाली में कराया गया था। सभी केंद्रों पर बच्चों को परीक्षा समाप्त होने के बाद एक-एक पेंसिल व चॉकलेट दी गई। श्रम विभाग द्वारा माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से इम्तिहान कराया गया। प्रश्न पत्रों को केंद्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.