मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे की 222 जगहों पर सकारी स्कूलों के बच्चों को हेरिटेज वॉक पर ले जाया जाएगा। बिहार दिवस के अवसर पर विभाग ने इसे लेकर निर्देश दिया है। मुजफ्फरपुर जिले के बच्चों को इनमें से छह जगहों पर ले जाया जाएगा। इस भ्रमण के दौरान बच्चे हेरिटेज वॉक के साथ ही नेचर सफारी के बारे में भी जानेंगे। 22-24 मार्च तक इसका आयोजन किया गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ ने इसे लेकर निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव ने बताया है कि छात्र छात्राओं को नेचर सफरी, जू के अलावा इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, औद्योगिक क्षेत्र समेत अन्य जगहों का भ्रमण कराया जाना है। पर्यटन विभाग, कला-संस्कृति विभाग, पर्यावरण समेत अन्य विभाग को भी पत्र लिखा गया है। किस स्थल पर किस जिले से कितने बच्चे जाएंगे, इसकी सूची भी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.