बरेली, दिसम्बर 16 -- बरेली। सांसद खेल स्पर्था 2025-26 के अंतर्गत 22 से 24 दिसंबर तक स्टेडियम में आठ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इस दौरान एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल, जूडो, कबड्डी और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें 11 विधानसभाओं बरेली सिटी, बरेली कैंट, नवाबगंज, मीरगंज, बहेड़ी, आंवला, भोजीपुरा, बिथरी, फरीदपुर, दातागंज, शेखुपुरा आदि में हुई विधायक खेल स्पर्धा के विजेता 5000 बालक-बालिका हिस्सा लेंगे। आरएसओ चंचल मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगित का उद्घाटन सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, मेयर डॉ उमेश गौतम आदि करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...