हरदोई, दिसम्बर 19 -- पाली। 22 साल से कोर्ट से फरार चल रहे एक गैर जनपद के वारंटी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि 18 दिसंबर 2003 में फर्रखाबाद के थाना कमालगंज के किदवईनगर निवासी छविराम को पाली थाना पुलिस ने अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा था। न्यायालय से जमानत मिलने पर जेल से छूटने के बाद छविराम दोबारा अदालत नहीं गया। छविराम ने अपना पता भी बदल दिया। कन्नौज गुरसहायगंज में अपना नया ठिकाना बना लिया। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर समन और वारंट जारी कर दिए। पुलिस पुराने पते पर गई तो वहां छविराम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। 22 सालों पुलिस छविराम की तलाश कर रही थी। अदालत में हाजिर नहीं होने पर 7 अक्तूबर 2025 को कोर्ट ने छविराम का स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया...