प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जिले की आबादी बीते 22 वर्षों में कई गुना बढ़ गई, लेकिन यहां कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या वर्ष 2003 से भी कम हो गई है। इलाहाबाद उत्तर, पश्चिम, दक्षिण, मेजा, करछना वो विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां आलेख्य प्रकाशित होने के बाद जो सूची जारी हुई तो वोटर 2003 से भी कम हो गए हैं, यह अहम सवाल है। अब अक्तूबर की सूची से मतदाताओं का कम होना तो समझ आता है, लेकिन 2003 की सूची से वोटरों का कम होना कई सवाल को उठा रहा है। या तो जनसंख्या कम हो गई या फिर इतने फर्जी वोटर इन चुनावों में मतदान करते रहे हैं। फिलहाल निर्वाचन कार्यालय ने जो सूची जारी की है, वो अहम सवाल उठा रही है। इलाहाबाद उत्तर विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो वर्ष 2003 में यहां पर 3,77,592 मतदाता थे, लेकिन मंगलवार को प्रकाशित आले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.