मैनपुरी, जनवरी 15 -- मैनपुरी। इस बार रोजेदारों को सूरज की तपिश या उमस भरी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 22 साल बाद 2026 में माह-ए-रमजान की आमद सर्दी में होगी। नए साल में रमजान की शुरूआत 18 फरवरी से होने का अनुमान है। इससे पहले 2004 में रमजान का महीना अक्तूबर और नवंबर के बीच गुलाबी सर्दी में गुजरा था। माह-ए-रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना होता है। वर्ष 2004 से 2025 तक 22 बार रमजान का महीना आया, जो पिछले 22 वर्षों में मार्च से अक्तूबर के बीच गुजरा है। इस बीच रोजेदारों ने अप्रैल, मई की झुलसा देने वाली तपिश को भी सहा था। वहीं जून, जुलाई, अगस्त में पसीने से तरबतर कर देने वाली उमस भरी गर्मी भी झेली है। मार्च और सितंबर के महीनों में रोजदारों को अपने सब्र का इम्तिहान देना पड़ा। अब रमजान का महीना खिसक कर सर्दियों में पहुंचने वाला है। करीब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.