गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। इस बार रमजान, रोजेदारों के लिए राहत भरा रहने वाला है। पवित्र माह-ए-रमजान 22 साल बाद सर्दियों के मौसम में पड़ रहा है। इस बार चांद के दीदार के साथ 19 या 20 फरवरी से पवित्र माह-ए-रमजान शुरु होगा। 2004 के बाद पहली बार रमजान गुलाबी ठंडक में पड़ रहा है। अबकी बार पहला रोजा सबसे छोटो करीब 12 घंटा 51 मिनट का, आखिरी रोजा सबसे बड़ा 13 घंटा 37 मिनट का होगा। इस्लामी मामलों के जानकार कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर का हर माह 29 या 30 दिनों का होता है। ईस्वी कैलेंडर के मुकाबले इसमें हर साल 10 से 12 दिन का अंतर आ जाता है। इसी कारण रमजान हर साल अलग मौसम में आता है और करीब 33 साल में एक मौसमी चक्र पूरा करता है। इस साल करीब 22 साल बाद गुलाबी सर्दी में रमजान का आगाज हो रहा है। यह सिलसिला अगल...