रुद्रपुर, फरवरी 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम के पर्यावरण मित्रों की दो दशक पुरानी आवास की मांग अब पूरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेयर विकास शर्मा के प्रस्ताव पर सार्वजनिक रूप से आवास निर्माण की घोषणा की, जिससे सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। 'देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ' के बैनर तले पर्यावरण मित्रों ने नगर निगम परिसर में मेयर को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और मेयर के समर्थन में नारे भी लगाए। मेयर ने कहा कि पर्यावरण मित्र नगर निगम के 'असली हीरो' हैं और उनकी आवास की मांग पूरी करना प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आवास निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराई जाएगी। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को ट्रैक सूट भी वितरित किए गए। इ...