धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने धनबाद के प्रारंभिक स्कूलों में नियुक्ति के लिए 22 सहायक आचार्यों की नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की अनुशंसा की है। इनमें कक्षा एक से पांच व कक्षा छह से आठ के लिए अनुशंसित अभ्यर्थी शामिल हैं। अनुशंसित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग तीन जनवरी को सुबह 11:30 बजे से डीएसई कार्यालय समाहरणालय भवन भेलाटांड़ में होगा। इस संबंध में डीएसई आयुष कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। अनुशंसित अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए निर्धारित फार्मेट भरकर जमा करना है। डीएसई कार्यालय में इसके लिए जांच दल बनाया गया है। अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जातीय, आवासीय समेत अन्य मूल प्रमाणपत्र के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...