सुपौल, फरवरी 23 -- सुपौल, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला नियोजनालय की ओर से बुधवार को सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न पदों पर बहाली के लिए एक निजी कंपनी शामिल हुई। रोजगार शिविर में कुल 29 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सभी ने कंपनी को अलग-अलग पदों के लिए अपना बायोडाटा समर्पित किया। जिसमें सीधे साक्षात्कार के लिए कुल 22 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने बताया कि शिविर के माध्यम से बायोडाटा जमा लिया गया है। कंपनी द्वारा सभी अभ्यर्थी का साक्षात्कार के बाद चयन किया जाएगा। मौके पर जिला कौशल विशेषज्ञ रजत शेखर, यंग प्रोफेशनल अमरेन्द्र कुमार, जिला कौशल प्रबंधक प्रेम कुमार, रोहित कुमार, भूषण कुमार ठाकुर एवं अन्य मौजूद थेÜ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.