कानपुर, दिसम्बर 15 -- कानपुर, संवाददाता। चमनगंज में रंगदारी के विरोध में हिस्ट्रीशीटर शफीक भयंकर ने भाई और साथी के साथ मिलकर युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपित हिस्ट्रीशीटर शफीक भयंकर को साथी समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शफीक पर 22 मुकदमे दर्ज हैं। बांसमंडी निवासी मो. तहा के अनुसार, 11 दिसंबर को इलाके में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर मो. शफीक उर्फ भयंकर ने अपने भाई वशीक उर्फ भयंकर और साथी आफताब उर्फ सुहेब के साथ उन्हें धमकाया। साथ ही परिवार को बर्बाद करने का डर दिखाकर 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपितों से डरकर उन्होंने पांच हजार रुपये दे दिए और शेष रकम बाद में देने का वादा किया। आरोप है कि शनिवार देर रात डिप्टी पड़ाव स्थित चाय की दुकान...