हल्द्वानी, मार्च 21 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सीएम पुष्कर धामी के तीन वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक कैड़ा ने कहा सीएम का 23 मार्च को तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। जो कि ऐतिहासिक कार्यकाल रहा है। इस उपलक्ष्य पर भीमताल, ओखलकांडा, धारी और रामगढ़ में 22 मार्च से 26 मार्च तक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसमें ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित अनेक योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। कहा कि आयोजित शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम धारी के एन गोस्वामी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.