जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत भूला पंचायत के मोहनपुर गांव निवासी 22 सबर परिवारों के लिए स्वीकृत बिरसा आवास योजना की अंतिम किस्त की राशि नहीं मिली है। इससे वे चिंतित हैं। बीडीओ से मिलने के बाद उनमें भुगतान की उम्मीद जगी है। इस संबंध में पीएलवी निताई चंद्र गोराई ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी सिंहभूम द्वारा संचालित डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता अभियान के तहत करीब डेढ़ माह पहले गांव पहुंचने पर सबर समुदाय के लोगों ने उनसे अपनी पीड़ा बताई थी। इसके बाद उन्होंने लाभुकों को लेकर उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। वहां से बीडीओ को दूरभाष पर ही मामले का समाधान करने का निर्देश मिलने पर बीडीओ किकू महतो ने लाभुकों को कार्यालय में बुलाया। गुरुवार को निताई चंद्र गोराई के नेतृत्व में बीडीओ कार्यालय पहुंचे लाभुकों ने बताया कि 201...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.