लखीमपुरखीरी, फरवरी 17 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। छोटी काशी कॉरिडोर की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 22 फरवरी रविवार को शिव मंदिर में छोटी काशी शिवोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आस्था, परंपरा, संकल्प और विकास का प्रतीक होगा, जो नगर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना को नई गति प्रदान करेगा। विधायक अमन गिरि ने नगर के प्रत्येक नागरिक से भावपूर्ण आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। उनका कहना है कि छोटी काशी कॉरिडोर का एक वर्ष पूर्ण होना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। यह परियोजना आने वाले समय में गोला गोकर्णनाथ को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के तहत 22 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे नीलकंठ मैदान से पालकी यात्रा निकाली ज...