प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रविवार 22 फरवरी को बेल्हा आएंगे। वह नगर पंचायत गड़वारा के राजापुर वार्ड में स्पार्क यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष शहर स्थित लोकनिर्माण विभाग के डाकबंगला आएंगे और पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती के सदर बाजार स्थित आवास पर जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष के आगमन को लेकर गड़वारा के राजापुर में चल रही तैयारियों की हकीकत जानने के लिए शनिवार शाम को सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे और जानकारी ली। बता दें कि साकेत ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की ओर से प्रस्तावित यूनिवर्सिटी की आधारशिला के कार्यक्रम को लेकर सप्ताह भर से तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.