औरैया, फरवरी 20 -- औरैया, संवाददाता। विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत 22 फरवरी को जनपद में विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चन्द्र मौर्य ने देते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिधूना, दिबियापुर और औरैया अजा विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर संबंधित बीएलओ एवं पदाभिहीत अधिकारी प्रात: 10:30 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे और मतदाता सूची से संबंधित दावे व आपत्तियां प्राप्त करेंगे। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, पर्यवेक्षणीय अधिकारी एवं सुपरवाइजर भी मतदेय स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। बूथ ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.