देवरिया, फरवरी 21 -- देवरिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित दावे व आपत्ति प्राप्त करने का कार्य चल रहा है। जो 6 मार्च तक चलेगा। इस अवध में अर्हता पूरी करने वाले व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में भी दर्ज करा सकते हैं। वहीं आयोग के निर्देश पर 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है। इस तिथि को समस्त बूथों पर बूथ लेबल अधिकारी व पदाविहित अधिकारी सुबह 10.30 से 1.30 तक उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...