जौनपुर, फरवरी 19 -- जौनपुर, संवाददाता। आमजन को कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 22 फरवरी को पुलिस लाइन परिसर में मेगा/बृहद विधिक सहायता और सेवा शिविर आयोजित की जाएगी। शिविर की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी की मौजूदगी में बैठक हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई। यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। अधिकारियों ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, निर्धन और अन्य जरूरतमंदों के लिए संचालित योजनाओं की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.