हरदोई, फरवरी 19 -- पाली, संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में मतदाता नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा कस्बा सहित आसपास के लोगों को इसकी जानकारी देते हुए अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई है। यह अभियान जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, गलत प्रविष्टियों में संशोधन कराने तथा अन्य विसंगतियों से संबंधित अभिलेखों का संकलन और निस्तारण किया जाएगा। नगर पंचायत प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क करें और आवश्यक कार्रवाई पूरी कराएं, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके। नगर पंचाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.