औरैया, फरवरी 19 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में आम जनता के विधिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर ककोर स्थित तिरंगा मैदान में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुमोदन पर किया जा रहा है। प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि शिविर का उद्देश्य केवल विधिक जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना भी है। शिविर में विभिन्...