संभल, फरवरी 19 -- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 22 फरवरी को जिले में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंदौसी परिसर में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। चंदौसी में आयोजित होने वाले शिविर में निर्बल, निर्धन वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाओं तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा लाभ प्रदान किया जाएगा। शिविर को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीडीओ गोरखनाथ भट्ट तथा एडीएम न्यायिक सौरव कुमार पाण्डेय को संयुक्त रूप से नोडल अधिकारी नामित किया गया है। शिविर के दौरान ग्राम्य विकास एनआरएलएम, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, आईसीडीएस, कृषि, श्रम एवं रोजगार, जल जीवन मिशन, पंचायती राज, लघु एवं मध्यम उद्योग, पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य, मिशन शक्ति, स्वास्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.