अयोध्या, जनवरी 8 -- अयोध्या, संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी के पहली बार जिले में 12 जनवरी को आगमन को लेकर स्वागत की पार्टी ने व्यापक तैयारियां की है। तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में स्वागत के लिए 22 प्वाइंट का निर्धारण किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष राममंदिर व हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। वह वाहनों के काफिले के साथ जिले की सीमा पर प्रवेश करेंगे। हनुमानगढ़ी तक बने हर प्वाइंट पर तोरण द्वार, शंख ध्वनि, पुष्प वर्षा और स्वस्ति वाचन के साथ उनका अभिनंदन किया जाएगा। स्वागत मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी तथा हर प्वाइंट पर करीब पांच हजार कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया है। काफिले में विभिन्न स्थानों से वाहनों की कतारें भी शामिल होती र...