साहिबगंज, दिसम्बर 31 -- साहिबगंज। नये साल पर जिला मुख्यालय में पहाड़ की तलहटी में सैर सपाटा व पिकनिक के लिए पहुंचने वाले हजारों लोगों की भीड़ उमड़ेगी। इसके मद्देनजर पहाड़ से सटे आठ स्थानों पर पुलिस ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कुल 22 पुलिस अवर निरीक्षक व सहायक अवर निरीक्षकों के अलावा 114 जवानों की तैनात की गई है। उन्हें सशस्त्र व लाठी पार्टी भी उपलब्ध कराया गया है। मूक बधिक विद्यालय के सामने मेदान व पीछे पहाड़ के आसपास का इलाका,गंगा विहार पार्क, बड़ी झरना के आसपास,सिदो कान्हू स्टेडियम के आसपास व उपर पहाड़ पर,जलेबिया मोड़ पिकनिक स्थल,लंच घाट के आसपास गंगा घाट व गंगा विहार पार्क गेट मोड़ पर पुलिस पदाधिकारी को पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों के साथ तैनात किया गया है। शराब के नशे में बाइक चलाने व हंगामा करने वाल...