चम्पावत, जुलाई 7 -- लोहाघाट। लोहाघाट में बिशंग क्षेत्र के कोट महरा में दस जुलाई से होने वाले 22 दिनी देवी जागर की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जागर की तैयारियों के लिए पांच गांव सुंई और 20 गांव बिशंग के ग्रामीण जुटे हुए हैं। मां भगवती जागर समिति के अध्यक्ष बृजेश महरा ने बताया कि दस जुलाई से कोट महरा में 22 दिनी देवी जागर शुरू होगा। उन्होंने बताया कि जागर में 20 गांव बिशंग और पांच गांव सुंई के निवासी सहयोग कर रहे हैं। आयोजन में डॉ. महेश ढेक, कमल माहरा, केएन चौबे, सतीश माहरा, नीरज करायत, दिनेश ढेक, गिरीश माहरा, मनोज माहरा, छत्र सिंह, नरेश करायत, नितिन मुरारी, अशोक फर्त्याल, सागर ढेक, केशव चौबे, महेश खर्कवाल, कृष्णानंद चौबे, सुनील चौबे सहयोग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...