मैनपुरी, दिसम्बर 23 -- विकासखंड बेवर क्षेत्र के गांव जोत में तीन सगे भाइयों की 22 दिन के अंतराल में मौत हो गई। तीनों भाइयों में इतना प्रेम और एक दूसरे से लगाव था कि प्रतिदिन काफी समय साथ बैठकर बिताते थे। एक के बाद एक तीनों की मौत हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। इलाके के लोग भी तीनों की मौत से दुखी हो गए हैं। नवंबर माह में जब बीच वाले भाई की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई तो बड़े और छोटे भाई को गहरा आघात पहुंचा और दोनों भाइयों ने भोजन आदि छोड़ दिया। तीन दिसंबर को छोटे तथा 12 दिसंबर को सबसे बड़े भाई की भी मौत हो गई। ग्राम जोत निवासी 97 वर्षीय दयाराम गुप्ता, 75 वर्षीय रामरूप गुप्ता और 67 वर्षीय हृदयराम गुप्ता गांव में ही रहते थे। 22 नवंबर को अचानक रामरूप गुप्ता को ब्रेन हेमरेज हुआ और उन्होंने दम तोड़ दिया। दस दिन बाद तीन दिसंबर को सबसे छोटे भाई हृ...