गुड़गांव, दिसम्बर 23 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शहर की सड़कों को जाम मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 22 दिनों (1 से 22 दिसंबर) के भीतर 4,295 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। इन लापरवाह चालकों पर कुल 30 लाख 86 हजार 500 रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। डीसीपी (यातायात) डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर लगने वाले जाम और संभावित सड़क हादसों को रोकना है। पुलिस न केवल चालान कर रही है, बल्कि मेट्रो स्टेशन, स्कूलों और ऑटो यूनियनों में यातायात पाठशाला लगाकर लोगों को जागरूक भी कर रही है। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गलत दिशा में वाहन चलाने, नाबालिगों द्वारा ड्राइव...