वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगा। एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार के नेतृत्व में लगे शिविर में 22 डॉक्टरों सहित 75 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। डॉ. बृजेश कुमार ने कहा कि हमारे यहां से जननी सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं, थैलेसीमिया पीड़ितों, लावारिस एवं कैदियों को बिना डोनर रक्त दिया जाता है। ब्लड बैंक में रक्त की किल्लत न हो इसको देखते हुए डॉक्टरों सहित कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस दौरान जितेंद्र पटेल, डॉ. रवि, डॉ. सीपी गुप्ता, डॉ. विवेक, डॉ. अभिषेक राय, डॉ. सत्येंद्र राय, डॉ. एसपी सिंह, नागेंद्र, दीपक, अनिल, नीरज सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...