कानपुर, नवम्बर 20 -- डीएम जितेंद्र प्रताप के निर्देश पर बुधवार-गुरुवार रात को घाटमपुर तहसील और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने थाना सजेती क्षेत्र के अनूपुर मोड़ पर प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान 22 टन में पास ट्रक में 35 से 40 टन तक मौरंग-गिट्टी लोड मिली। इस दौरान टीम ने 11 डंपर सीज किए तो 51 के चालान काटे। यह अभियान एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत और एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां खातून के नेतृत्व में चला। इस दौरान तीन थानों की पुलिस फोर्स भी रही। कहकशां खातून ने बताया कि अनियमितताओं में बिना नंबर प्लेट के वाहन, नंबर प्लेट छिपाकर चलाना, ओवरलोडिंग, टैक्स जमा न करना, बिना तिरपाल मिनरल्स का परिवहन और प्रदूषण प्रमाणपत्र न प्रस्तुत करना के अपराधों में अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा और अनुशासित परिवहन व्यवस्था क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.