गोरखपुर, जून 6 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और सभी को हर हाल में 22 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के अनुसार, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 30 जून को आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी, जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी ने कार्यों में तेजी लाने की हिदायत दी और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में हुई देरी को लेकर लोक निर्माण विभाग व कार्यदायी संस्था के प्रति गहरी नाराजगी जताई और कहा कि मानव संसाधन बढ़ाकर युद्ध स्तर पर काम कराया जाए तथा इसकी सतत निगरानी एक टीम द्वारा की जाए। उन्होंने निरीक्षण के बाद एक बैठक में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.