सीतापुर, फरवरी 20 -- सीतापुर, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष जैन के निर्देश पर विजय भान, सचिव ने शुक्रवार को एक लॉ कॉलेज में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर को सम्बोधित करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भगीरथ वर्मा ने 22 फरवरी दिन रविवार को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के विषय में विस्तार के जानकारी दी। शिविर को विजय भान एवं सुजीत बाजपेई ने भी सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम में लॉ कालेज के प्रशासनिक अधिकारी हरिनाम सिंह एवं प्राचार्य डॉ. अरूण त्रिपाठी ने समस्त न्यायिक अधिकारियों का अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य महेन्द्र पाण्डेय, विभागाध्यक्ष रामानुज पांडेय, समस्त स्टाफ एवं विद्यालय के छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरूण प...