सोनभद्र, जनवरी 7 -- अनपरा,संवाददाता। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की नगर इकाई डिबुलगंज की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल दास गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जिसमें जिलाध्यक्ष गोपाल दास गुप्ता ने कहा कि नगर इकाई डिबुलगंज का कार्यकाल पूरा हो गया है लेकिन नये चुनाव होने तक वर्तमान कार्यकारिणी दायित्व का निर्वहन करती रहेंगी। चुनाव प्रक्रिया के तहत 07 जनवरी से 14 जनवरी तक सदस्यता अभियान चलेगा। सदस्य एच एस सी एल से शिव मंदिर करहिया के परिधि में स्थाई व्यापार करने वाले व्यापरी ही होंगे। 15जनवरी से 20 जनवरी तक सदस्यों की जांच व आपत्ति तथा मतदाता सूची का प्रसारण। 21 जनवरी को चुनाव नामांकन पत्र की बिक्री। 22 जनवरी को नामांकन पत्र जमा किया जाएगा। 23/24 जनवरी को नामांकन पत्र की जांच व नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटित कीया जाएगा। 28 जनवरी को 10 बजे से...