गाजीपुर, जनवरी 30 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शुक्रवार को 'हमारा आंगन, हमारे बच्चे'उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बीईओ अशोक कुमार गौतम ने किया। निपुण घोषित परिषदीय विद्यालयों के 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को फूल-मालाएं पहनाकर, टीएलएम किट भेंट कर सम्मानित किया। उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों, ईसीसीई एजुकेटरों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बीईओ अशोक कुमार गौतम ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा की नींव जितनी मज़बूत होगी, बच्चों का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा। छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एजुकेटरों और शिक्षकों की है। नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना अभिभावकों की भी समान जिम्मेद...