मुंगेर, दिसम्बर 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता। खनन विभाग द्वारा गंगा घाटों के सफेद बालू के उत्खनन की बंदोवस्ती नहीं होने के बावजूद माफिया धड़ल्ले से सफेद बालू का उठाव गंगा किनारे से करते हैं। हेरूदियारा, भेलवा घाट, दुमंठा घाट, महुली घाट, मनियारचक घाट और बरियारपुर के विभिन्न गंगा घाट के किनारे से अनवरत सफेद बालू का उत्खनन होता है। ट्रैक्टर और टीपर के माध्यम से सफेद बालू का उत्खनन माफिया के द्वारा किया जाता है। गंगा किनारे सफेद बालू का उत्खनन किए जाने के कारण जगह जगह जानलेवा गड्ढा बन चुका है। दूसरी ओर बंदोवस्ती नहीं होने के कारण सफेद बालू के उठाव से जहां खनन विभाग को राजस्व का चूना लग रहा है, वहीं माफिया चांदी काट रहे हैं। बताया जाता है कि हेरूदियारा, दोमंठा, भेलवा, महुली, दरियापुर, मनियारचक और बरियारपुर के गंगा घाटों से प्रतिदिन अल सुबह सैकड़ों...