मथुरा, दिसम्बर 19 -- साइबर ठगों ने 22 घंटे वीडियो कॉल पर उलझाकर जगद्गुरु कृपालु परिषद के अनुयायी से पौने पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी कर डाली। देशद्रोह के मामले में मुकदमे का डर दिखाकर रुपए ऐंठे गये। ठगी होने के बाद पीड़ित ने बुधवार की रात को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रमणरेती क्षेत्र स्थित कृपालु परिषद के श्यामा श्याम धाम आश्रम में रहने वाले अरविंद कुमार त्रिपाठी पुत्र करुणाकर त्रिपाठी के साथ धोखाधड़ी हुई। उन्होंने दर्ज कराई एफआईआर में अवगत कराया कि 16 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपका एचडीएफसी बैंक में खाता खोला गया है, जिसमें 55 करोड़ रुपये जमा कराये गये हैं। इसमें बैंक मैनेजर आदि भी शामिल हैं। इन सभी को हमने पकड़ के रखा है। तुम पर भी देशद्रोह का मुकदमा चलेगा। यह सुनकर शिकायतकर्ता घबरा गया। पीड़ित के मुताबि...