बस्ती, फरवरी 21 -- बस्ती। भौतिक चिकित्सा का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन 22 फरवरी को गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी फिजियो सचिव डॉ़ अमित शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में देश से काफी संख्या में चिकित्सक हिस्सा ले रहे हैं। इसमें शोध पत्र और अन्य चिकित्सा विधि के नवीनतम उपयोग और मरीजों पर इसके प्रभाव को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पर बुलाया गया है। इसके साथ ही कुलपति गोरखपुर विवि, प्राचार्य गोरखपुर मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री सहित तमाम लोग बतौर अतिथि हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...