बांदा, फरवरी 9 -- बांदा। 22 फरवरी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मेगा विधिक शिविर लगेगा। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ न्यायाधीश ने बैठक की। जनपद न्यायाधीश अल्पना के निर्देशानुसार 22 फरवरी को विधिक सेवाओं व सहायता के संबंध में आयोजित होने वाले वृहद् शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अपर जिला जज प्रदीप कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। इस दौरान इरफानउल्ला खॉन डिप्टी कलेक्टर, डा. विजेंद्र सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आलोक कुमार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, डा. शिव कुमार बैस पशु चिकित्सालय-बांदा, रमेश कुमार वर्मा, उप्र राजकीय परिवहन आदि रहे। ------ संयुक्त क्रू बुकिंग लॉबी में संरक्षा संवाद का आयोजन बांदा संवाददाता...