गाजीपुर, फरवरी 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास मंडल की ओर से स्वामी सहजानंद सरस्वती की 137 वीं जयंती मनाने के लिए मंगलवार को बैठक कार्यकारी अध्यक्ष ओमनारायण प्रधान के आवास पर हुई। इस आयोजन का उद्देश्य केवल स्मरण नहीं, बल्कि स्वामी के शोषण-विरोधी, और सामाजिक समता के विचारों को वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में पुनर्स्थापित करना है। उन्होने बताया कि 22 फरवरी को जयंती मनायी जाएगी। इस दौरान शशिधर राय, दिनेश चंद शर्मा, विपुल राय, मारुति कुमार राय, रासबिहारी राय, रामनाथ ठाकुर, विनोद राय, कृष्णानंद राय, राजेश राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...