शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर के संबंध में मंगलवार को एक प्री-विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, जिससे अधिकाधिक लोगों को लाभ मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...