बगहा, फरवरी 2 -- नरकटियागंज-गौनाहा रेलखंड पर 18 गुमटी हैं, किंतु किसी भी रेल गुमटी पर गेटमैन की तैनाती नहीं हुई है। इसके कारण खुली रेल गुमटियों से ही ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका से लोग भयभीत रहते हैं। इस रेलखंड पर इंजन में दो कर्मी तैनात होते हैं। दोनों रेलकर्मी ट्रेन से उतरकर गुमटी के दोनों ओर खड़े हो जाते हैं। फिर लाल झंडी दिखाते हुए ट्रैफिक रोकते हैं तो हरी झंडी दिखाते हुए ट्रेन आगे के लिए रवाना करते हैं। जैसे ही ट्रेन का इंजन रेलवे गुमटी पार करता है, दोनों रेलकर्मी ट्रेन में चढ़ जाते हैं। यह सिलसिला सभी रेल गुमटियों पर बारी-बारी से चलता है। 22 किलोमीटर की यात्रा पूरी होती है। इससे ट्रेनों को पहुंचने में अधिक देरी होती होती है। ऐसे में कुल चार पैसेंजर ट्रेनें सभी 18 गुमटियों को खुले में ही पार करती हैं। दरअसल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.