हरदोई, फरवरी 4 -- हरदोई, संवाददाता। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के विशेष प्रयासों से शाहाबाद-पिहानी-जमुड़ा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इस उपलब्धि के लिए मंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने शाहाबाद क्षेत्र की कई सड़कों को चौड़ा और दुरुस्त करने के साथ-साथ लघु सेतु व पुलिया निर्माण की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। मुख्यमंत्री ने मांगों को सुनकर शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में मंत्री रजनी तिवारी ने शाहाबाद-पिहानी-जमुड़ा मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकृति मिल गई है। अब इसके लिए धनराशि भी जारी कर दी गई है। मंत्री ने बताया कि 14 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण के लिए कुल 22 करो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.