नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- Hurun India List: हुरुन इंडिया और आईडीएफसी फर्स्ट प्राइवेट की नई लिस्ट में युवा उद्यमियों का दबदबा साफ दिखा है। साल 2000 के बाद शुरू हुई भारत की 200 सबसे मूल्यवान कंपनियों की इस तीसरी एडिशन वाली लिस्ट में क्विक कॉमर्स स्टार्टअप जेप्टो (Zepto) के फाउंडर्स सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। महज 22 साल के कैवल्य वोहरा और 23 साल के आदित पालिचा देश के सबसे कम उम्र के टॉप सेल्फ-मेड उद्यमी बनकर उभरे हैं। जेप्टो की वैल्यूएशन करीब Rs.52,400 करोड़ आंकी गई है, जिसने इसे भारत के सबसे तेजी से बढ़ते स्टार्टअप्स में शामिल कर दिया है। हुरुन की रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों इस लिस्ट में पहले और दूसरे स्थान पर हैं।क्या है डिटेल कैवल्य वोहरा और आदित पालिचा की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। कैवल्य वोहरा, जो सिर्फ 22 साल के हैं, Ze...